{"_id":"683608ee0ccb4a5260005be4","slug":"the-ex-girlfriend-along-with-her-husband-murdered-the-youtuber-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-114800-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पूर्व प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की थी यू-ट्यूबर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पूर्व प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की थी यू-ट्यूबर की हत्या
Wed, 28 May 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 28 May 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
महोबा/कबरई। थाना कबरई के बघारी गांव स्थित सिद्धबाबा मंदिर के पास तीन दिन पहले यू-ट्यूबर की हुई हत्या का एसओजी और थाना पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पूर्व प्रेमिका ने ही पति के साथ मिलकर यू-ट्यूबर की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना में प्रयुक्त डंडा, चाकू व तमंचा बरामद किया गया है।
बघारी गांव स्थित सिद्धबाबा मंदिर की पहाड़ी पर 24 मई को एक युवक का शव मिला था। किसी वजनी वस्तु से सिर कुचलने से उसकी मौत हुई थी। सूचना पर पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच की थी। नजदीक पड़ी बाइक में दीपक मौदहा यू ट्यूबर लिखा था। युवक की शिनाख्त मनीष उर्फ मंगल (25) निवासी रागौल हमीरपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सीओ दीपक दुबे के नेतृत्व में घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। जांच में सामने आया कि युवक के मंदिर आने के बाद एक महिला व पुरुष आए। उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
मंगलवार को थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया, एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह की टीम ने लोकेश कुशवाहा और उसकी पत्नी सीमा निवासी टीहर हमीरपुर को ऐचाना मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, चाकू व तमंचा मंदिर के पास निकली नहर से बरामद किए गए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सीमा ने बताया कि शादी से पहले मृतक मनीष से उसकी जान पहचान थी। दोनों में प्रेम-प्रसंग चलता था। शादी के बाद भी मनीष उसका पीछा करता था और दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर उसने अपने पति के साथ मनीष की हत्या की योजना बनाई। दोनों ने 24 मई को उसे सिद्धबाबा मंदिर के पास बुलाकर डंडे, चाकू व तमंचे की बट से पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि संयुक्त टीम ने घटना का सफल खुलासा किया है। एक महिला व उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पूर्व में मृतक से संबंध थे। यह बात उजागर होने के बाद उसने पति के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।