फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The English question paper was difficult and the candidates were left sweating.

Mahoba News: अंग्रेजी का प्रश्न पत्र कठिन आने से परीक्षार्थियों का छूटा पसीना

Tue, 24 Feb 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 24 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The English question paper was difficult and the candidates were left sweating.
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा सख्ती के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें प्रश्न पत्र कठिन आने से उसे हल करने में परीक्षार्थियों का पसीना छूट गया।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। गेट पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया। सुबह की पाली में आयोजित हाईस्कूल की अंग्रजी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 11,730 परीक्षार्थियों में से 11,172 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 558 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट की फल एवं खाद्य संरक्षण, परिधान रचना एवं सज्जा विषय की परीक्षा में पंजीकृत 243 परीक्षार्थियों में से 229 ने परीक्षा दी जबकि 14 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 3,691 छात्र-छात्राओं से 3,596 ने परीक्षा दी जबकि 95 विद्यार्थी हाजिर रहे। बोर्ड परीक्षा के लिए जनपदीय नोडल पर्यवेक्षक नीलम यादव और डीआईओएस प्रेमचंद ने सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed