फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The dumper hit the bike and dragged it for 500 meters.

Mahoba News: टक्कर के बाद बाइक को 500 मीटर तक घसीटता ले गया डंपर

Sun, 23 Feb 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The dumper hit the bike and dragged it for 500 meters.
डंपर मेंं फंसकर 500 मीटर तक ​घिसटने से क्षतिग्रस्त बाइक।  - फोटो : डंपर मेंं फंसकर 500 मीटर तक ​घिसटने से क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक उछलकर दूर जा गिरे जबकि बाइक डंपर के आगे के हिस्से में फंस गई।
विज्ञापन

डंपर चालक बाइक को 500 मीटर तक घसीटता ले गया। इस दौरान लोग डंपर चालक को आवाज लगाते रहे। रोकने की बजाय चालक और रफ्तार बढ़ाता गया। बाद में लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी अफजल (20) अपने साथी कांता (32) के साथ रविवार की दोपहर बाइक से मॉल में खरीदारी करने जा रहा था। तभी पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास छतरपुर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिर गए जबकि बाइक डंपर में फंस गई। चालक 500 मीटर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पीछा कर हमीरपुर चुंगी के पास डंपर को रोका लिया और चालक को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में लिया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। घायल अफजल की मां अनीशा ने कोतवाली में तहरीर देकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed