{"_id":"683f38eda3e8a98ab9053897","slug":"the-district-will-get-six-mini-buses-will-operate-in-rural-areas-mahoba-news-c-223-1-sknp1030-125482-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जिले को मिलेंगी छह मिनी बसें, ग्रामीण क्षेत्रों में होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जिले को मिलेंगी छह मिनी बसें, ग्रामीण क्षेत्रों में होगा संचालन
Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। परिवहन निगम की रोडवेज बसों का संचालन जिले के लोकल रूटों पर भी होगा। चारों तहसीलों से सीधे जिला मुख्यालय के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। शासन ने छह मिनी बसों के प्रस्ताव मांगे हैं। ग्रामीण इलाकों में बस सेवा शुरू होने से लोगों का सफर आसान होगा।
परिवहन निगम के अफसर रूट निर्धारित कर प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। इसके बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। मिनी बस मिलने के बाद इन रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जुलाई माह के आखिर तक हमीरपुर डिपो को छह मिनी बसें मिलने की उम्मीद है। इनसे ग्रामीण बस सेवा संचालित कराई जा सकती है। डिपो में 75 बसें निगम की हैं। डिपो से कानपुर, दिल्ली, फतेहपुर, उरई, बांदा, चित्रकूट, महोबा आदि जनपदों के लिए बसों का संचालन होता है।
एआरएम आरपी साहू ने बताया कि छह मिनी बसों की मांग की गई हैं। इन बसों के संचालन के लिए नए रूट तय किए जा रहे हैं। जुलाई के आखिर तक बसें मिलने की संभावना है।