फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The death of the two victims of the cold

ठंड की चपेट में आने से दो की मौत

Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दिन में निकली धूप से भी खास राहत नहीं मिली।  ठंड से लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। जिला अस्पताल सर्दी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड ने आम आदमी को  हिलाकर रख दिया है। ठंड और कोहरे से लोग खासा परेशान हैं।  कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा कुलपहाड़ के लोहिया नगर निवासी खेमचंद्र 55 पुत्र मिही लाल चौकीदारी का काम करता था। रात को ठंड लगने से उसे जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया, रास्ते में मऊरानीपुर के पास उसकी मौत हो गई। इसी कस्बे के हटवारा निवासी श्याम सिंह 45 पुत्र रामचरन शौच किया के लिए गया था। जहां पर उसकी ठंड लगने से मौत हो गई।


कोहरे ने थाम दी ट्रेनों की रफ्तार
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार थाम दी है। ठंड के साथ छाए घने कोहरे से बसें और ट्रेनें देरी से पहुंची। संपर्क क्रांति चार घंटे, महाकौशल तीन, चंबल एक्सप्रेस तीन, बुंदेलखंड दो और उदयपुर इंटरसिटी तीन घंटा देरी से आईं जिससे यात्रियों को कड़ाके की ठंड में घंटो रेलवे स्टेशनों पर गाड़ियों के इंतजार में बैठना पड़ा। ट्रेनें देर से आने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed