फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The current ran more than 100 houses, equipment Funke

100 से अधिक मकानों में दौड़ा करंट, उपकरण फुंके

Sat, 11 Jun 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Sat, 11 Jun 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The current ran more than 100 houses, equipment Funke
बिजली - फोटो : अमर उजाला
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला कठवरिया में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। जिससे एक सैकड़ा से अधिक मकानाें में करंट दौड़ गया। हाई वोल्टेज आने से उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण फुंक गए। जिससे हजारों का नुकसान हुआ। मोहल्ले में अफरातफरी मची रही। लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए घर से बाहर की ओर से भाग निकले। सूचना पर विभागीय कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद की।
विज्ञापन


मोहल्ला कठवरिया में मकानों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया था। जिससे घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। हाई वोल्टेज से टीवी, पंखा, कूलर फुंकने के साथ ही बिजली के तार धुआं देने लगे। लोग डरकर घरों से बाहर की ओर भागने लगे। घटना की सूचना तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन


हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से प्रभात पटैरिया के दो लैपटॉप,  कूलर, पंखा, टीवी, शिवकुमार अनुरागी के कूलर पंखे, विद्युत केवल, बृज बिहारी, रामा विश्वकर्मा, हरनारायण सहित करीब दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के कीमत विद्युत उपकरण फुंक गए। शनिवार की सुबह विभागीय कर्मचारियों ने विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया है। मकानों मे करंट दौड़ने की घटना में किसी के हताहत न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठवरिया में करीब दो दर्जन घरों के ऊपर से बिजली की लाइन निकली है। कई  बार इन लाइनों के टूटने से बीच में ज्वाइंट हैं। इस कारण तेज हवा और आंधी आने पर लोग तार टूटकर छत पर गिरने को लेकर परेशान हो जाते है। इस दौरान लोग छत पर जाने से भी कतराते है। मगर विभाग छतों से निकली लाइन की कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है।   


अभी आठ दिन पहले चरखारी के गौरहारी गांव में भी ऐसी घटना हुई थी। हाई वोल्टेज आने से दो दर्जन घरों में बिजली के उपकरण जल गए थे। एक मकान में आग भी लग गई थी। वहीं स्विच बंद करते समय एक युवक की करंट से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी विभाग घरों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन को अलग करने के बारे में कुछ नहीं सोच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed