फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The cost of 350 million solar plant inaugurated

350 करोड़ की लागत के सोलर प्लांट का लोकार्पण

Wed, 28 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 28 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
The cost of 350 million solar plant inaugurated
बटन दबाकर सोलर प्लांट का उदघाटन करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम कनकुआ में निर्धारित समय 10 बजकर 55 मिनट के स्थान पर करीब दो घंटे देरी से सीएम का हेलीकाप्टर उतरा। अखिलेश हेलीपैड से कार से सोलर प्लांट स्थल पहुंचे। जहां पर यूनिवर्सल केएम एनर्जी एक्मे सोलर जेक्शन द्वारा बनाए गए 350 करोड़ की लागत के सोलर पावर प्लांट का मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बटन दबाकर लोकार्पण किया। 
विज्ञापन



बुंदेलखंड को बिजली की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महोबा जनपद के चार और झांसी ललितपुर जनपद के दो सोलर प्लांटों का कनकुआ से ही बटन दबाकर लोकार्र्पण किया। एक सोलर प्लांट का शिलान्यास भी किया। उन्होंने अब बुंदेलखंड में 24 घंटे बिजली मिलने की बात कही है। 107 एकड़ जमीन में लगाए गए सोलर प्लांट का मुख्यमंत्री ने जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े बुंदेलखंड में अब बिजली की कमी नहीं रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब किसानों को 24 घंटे बिजली मिलेगी, जिससे किसान सिचाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन

इस मौके पर यूनिवर्सल सौर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुखवीर सिंह ने बताया कि कनकुआ में 30 मेगावाट की यूनिट से 1,50000 से 1,80000 यूनिट तक बिजली का उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि 20 मेगावाट का एक और प्लांट एक महीने में चालू हो जाएगा। इससे बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली क्षमता बढ़ने से जिले के लोगों को बिजली समस्या से खासी राहत मिलेगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता विजय बहादुर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष कुंभकरण यादव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सौर ऊर्जा प्लांट स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परिंदा भी पर नहीं मार सका। मुख्यमंत्री सोलर प्लांट लोकार्पण करने के लिए प्लांट के अंदर प्रवेश करते ही मीडिया पर भी रोक लगा दी गई। इतना ही नहीं सोलर प्लांट के कर्मचारियों को भी गेट पर लगे पुलिस के जवानों ने अंदर जाने से मना कर दिया। इससे न तो मीडिया कर्मी और न अन्य लोग सोलर प्लांट देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed