फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bullion trader, troubled by poverty, had himself composed the story of his kidnapping

Mahoba News: तंगी से परेशान सराफा व्यापारी ने खुद रची थी अपने अपहरण की कहानी

Sun, 27 Oct 2024 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The bullion trader, troubled by poverty, had himself composed the story of his kidnapping
महोबा/पनवाड़ी। कस्बा पनवाड़ी से शुक्रवार की रात लापता हुए सराफा व्यापारी ने अपहरण की कहानी खुद ही रची थी। तलाश में लगाई गईं पुलिस टीमों ने शनिवार को सराफा व्यापारी को कर्वी चित्रकूट से बरामद किया।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ में व्यापारी ने तंगी से परेशान रहने पर अपहरण की कहानी रचने की बात कही। थाना महोबकंठ के पहाड़िया गांव निवासी कलवेंद्र सोनी घर पर ज्वैलर्स की दुकान किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उनकी बाइक झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोबा रोड पर सड़क किनारे खड़ी मिली थी। बाइक के ऊपर लाल मिर्च पाउडर पड़ा था। व्यापारी की पत्नी खुशबू ने पति पर मिर्च पाउडर डालकर अपहरण करने और लूटपाट किए जाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना व सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार मौके पर पहुंची और व्यापारी की बरामदगी को पांच टीमें लगाईं।
शनिवार की सुबह पुलिस ने व्यापारी कलवेंद्र को जनपद चित्रकूट के कर्वी से बरामद किया। पहले तो व्यापारी ने कार सवारों के अगवा करने और सड़क किनारे फेंकने की जानकारी दी।
थाने में कड़ाई से पूछताछ करने पर व्यापारी ने बताया कि उसने दो साल पहले कार खरीदी थी। उसकी चार माह से किस्त अदा नहीं हो पा रही थी। इससे वह परेशान रहता और उसने अपहरण की कहानी स्वयं रची थी।
अपर एसपी ने बताया कि कलवेंद्र लोगों के जेवर गिरवीं रखने का काम करता था। दूसरे दुकानदार के यहां जेवर गिरवी रखने में उसे आधा प्रतिशत लाभ मिलता था। कार की किस्त अदा न कर पाने पर अपहरण की कहानी रची थी। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

खुलासे तक ऐसे पहुंची पुलिस
महोबा। व्यापारी के लापता होने और लूटपाट के इरादे से अपहरण किए जाने के आरोपों के बीच पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पूरी बाइक के ऊपर लाल मिर्च का पाउडर पड़ा मिला जबकि बाइक स्टैंड पर खड़ी थी।

यदि, चलती बाइक में लाल मिर्च पाउडर झोंका जाता तो बाइक गिर जाती। यदि, बाइक रुकने के बाद पाउडर डाला जाता तो बैठने के स्थान पर मिर्च पाउडर नहीं मिलना चाहिए था, लेकिन पूरी सीट में मिर्च पाउडर पड़ा था। इससे पुलिस को आशंका हुई और पूछताछ में अपहरण की कहानी झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed