{"_id":"5ed24b378ebc3e907c686090","slug":"the-bullies-beat-up-the-young-man20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने युवक को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
संवाद
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपहरा में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दो लोगों ने एक युवक की मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनपद हमीरपुर के ग्राम धमना निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह शुक्रवार की शाम किसी कार्य से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपहरा गया था। जहां हमीरपुर निवासी मनोज तोमर से उसकी कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर मनोज ने अपने साथी के साथ मिलकर सत्येंद्र को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मनोज व एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन