फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The bike collided with the truck parked on the side of the road, the youth died

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
The bike collided with the truck parked on the side of the road, the youth died
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी-महोबा मार्ग में छतेसर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं और युवक की जान चली गई। अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के द्वासी गांव निवासी आशीष कुमार कुशवाहा (30) बुधवार की शाम बाइक से किसी कार्य से कस्बा पनवाड़ी गया था। देर रात वापस लौटते समय सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की रोशनी की चकाचौंध में बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

इसी तरह करहराकला निवासी खुमान (37) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। उधर, कोतवाली चरखारी के कुरौराडांग गांव निवासी प्रकाश (20) सड़क हादसे में घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed