{"_id":"5728f0194f1c1bff345cd2dd","slug":"the-approval-of-the-action-plan-2-45-billion","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.45 अरब की कार्ययोजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.45 अरब की कार्ययोजना को मिली मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 04 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना की बैठक लेते कृषि मंत्री राजीव कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि, शिक्षा, अनुसंधान एवं धमार्थ कार्य विभाग राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला योजना की बैठक में 2.45 अरब रुपये की कार्य योजना को मंजूरी दी गई। इस दौरान कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य करें।
विज्ञापन
जिले के विकास में अपना पूरा योगदान देते हुए कर्मचारियाें पर निगाह रखें। खेत, तालाब योजना में प्रगति लाई जाए। सूखे से जूझ रहे महोबा में यदि लापरवाही की शिकायत मिली, तो दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने वर्ष 2016-17 में जिले के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। चालू वित्तीय वर्ष में जिले में 2.45 अरब रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। कृषि मंत्री ने बिरमा भवन की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
जिला योजना की बैठक में पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि महोबा पेयजल के संकट से जूझ रहा है। जिले में पीने के पानी की समस्या है। उन्होंने ग्रामीण पेयजल योजनाओं को धन मुहैया कराने की मांग की।
साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से ग्राम सुरहा में सीएचसी का निर्माण कराने का अनुरोध किया। पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि जिन गांव में हैंडपंप सफल नहीं हैं, वहां पाइप लाइन व पानी की टंकी स्थापित कराई जाए।
बैठक में डीएम वीरेश्वर सिंह ने निर्देश दिए कि जहां पाइप लाइन बिछाई जानी है, वहां इस काम के बाद ही सीसी रोड बनाई जाए। जिला योजना की बैठक में दो अरब 45 करोड़ के बजट को हरी झंडी मिली है। जिसमें शिक्षा, पेयजल व स्वास्थ्य के लिए अधिक बजट दिया गया है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, चरखारी विधायक उर्मिला राजपूत, रमेश यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।