{"_id":"61b7936d8e985966f7693db6","slug":"ten-people-injured-in-road-accidents-four-referred-mahoba-news-knp669375030","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में चार किशोर समेत दस लोग घायल, चार रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में चार किशोर समेत दस लोग घायल, चार रेफर
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चार किशोर समेत दस लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
थाना श्रीनगर के कैमाहा गांव निवासी कुंवरपाल कुशवाहा रविवार की देर शाम किशोरीलाल व कांशीराम निवासी हरपालपुर के साथ बाइक से इमिलिया गांव जा रहे थे। जैतपुर के समीप कार से टक्कर हो गई। जिससे तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने किशोरीलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में बाइक चालक के हेलमेट के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
वहीं विशाल नगर कबरई निवासी महादेव किसी कार्य से बाइक सेे महोबा आ रहा था। रास्ते में अन्ना पशु से बचने में युवक घायल हो गया। इसी तरह गोरखा निवासी अखिलेश, कसोराटौरी निवासी आमिर, खरेला निवासी रामदास , नैकानापुरा निवासी मुन्नीदेवी व सलुआ निवासी अजय व महेश अन्य सड़क हादसे में घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से अखिलेश, अजय, महादेव व मुन्नीदेवी की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।