फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenager killed herself by consuming poison, furor in family

किशोरी ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed herself by consuming poison, furor in family
श्रीनगर (महोबा)। पवा गांव में एक किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पवा गांव निवासी राजेंद्र राजपूत की इकलौती बेटी करिश्मा (15) शुक्रवार को घर में अकेली थी। पिता खेत पर काम करने गए थे जबकि मां मायके में थी। किशोरी ने किसी बात पर जहर खा लिया। उसकी हालत खराब होने लगी। देर शाम जब पिता खेत से लौटे तो बेटी को अचेत हालत में देख उनके होश फाख्ता हो गए। तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची श्रीनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाशने की भी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed