फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teenager kidnapped and gang raped, case filed

Mahoba News: किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 04 Jun 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped and gang raped, case filed
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के एक गांव में किशोरी को दरवाजे से अगवाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शनिवार की रात परिजनों के साथ आंगन में सो रही थी। देर रात दरवाजे पर कुंडी की आवाज सुनकर किशोरी जाग गई और दरवाजा खोलने गई। इसी दौरान दो युवक उसे खींचकर पास के बरातघर ले गए और अंदर से कुंडी बंदकर ली। इस दौरान दोनों युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपियों ने मारपीट करते हुए धमकी दी। देर रात आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह करीब चार बजे जब छत पर सो रहा पिता जागा तो किशोरी को गायब देख खोजबीन की। किशोरी समीप के बरातघर के पास अचेत अवस्था में मिली। पिता ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसपी अपर्णा गुप्ता, सीओ रामप्रवेश राय, थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। किशोरी के परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी लवलेश और राहुल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपी गांव के हैं और लड़की को पहले से जानते थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। आरोपी गद्दे निकालने के बहाने टेंट हाउस की चाबी संचालक से लेकर आए और किशोरी को अगवा करने के बाद उसी टेंट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया।

थाना क्षेत्र के एक गांव में कृष्ण कुमार कुशवाहा टेंट हाउस का संचालन करता है। टेंट हाउस में कई कमरे बने हैं। जहां टेंट का सामान रखा रहता है। संचालक शाम को प्रतिदिन टेंट हाउस में ताला डालकर घर चला जाता है। रात के समय लवलेश और राहुल टेंट संचालक के घर पहुंचे और रिश्तेदार आने पर गद्दों की जरूरत होने की बात कही। मामला गांव का होने के चलते संचालक ने चाबी दे दी और गद्दे निकालने के बाद सुबह चाबी घर पहुंचाने की बात कही। आरोपी सुनियोजित तरीके से टेंट हाउस के बगल में रहने वाली किशोरी के घर पहुंचे और कुंडी बजाने के बाद गेट खुलते ही वह किशोरी को खींचकर टेंट हाउस में ले गए। जहां सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे वहीं छोड़ दिया और टेंट हाउस का ताला लगाए बिना ही मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना से जुड़े प्रत्येक बिंदु की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed