{"_id":"6aee28d50fc756d0a20928e0","slug":"teachers-will-learn-methods-of-teaching-using-modern-technology-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130406-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आधुनिक तकनीक से पढ़ाने के तरीके सीखेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आधुनिक तकनीक से पढ़ाने के तरीके सीखेंगे शिक्षक
विज्ञापन
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय ने चार विशेष गाइड वीडियो जारी किए हैं। इनसे शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल पुस्तकालय और इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल के सही संचालन व शिक्षण उपयोग की जानकारी दी जाएगी। सभी वीडियो बेसिक शिक्षा विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल निपुण भारत यूपी पर उपलब्ध कराए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी परिषदीय शिक्षकों को इन गाइड वीडियो को देखने और विद्यालयों में उपलब्ध आधुनिक डिजिटल उपकरणों का नियमित रूप से कक्षा शिक्षण में उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षकों को इन चारों वीडियो को देखना होगा। साथ ही जिन विद्यालयों में आईसीटी संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं, वहां उनका अनिवार्य रूप से दैनिक शिक्षण में इस्तेमाल कराया जाएगा। इनसे शिक्षक स्मार्ट क्लास की सुविधाओं, आईसीटी लैब के सही संचालन, डिजिटल पुस्तकालय से विद्यार्थियों को मिलने वाले सीखने के अवसरों व आईएफपी पैनल के प्रभावी प्रयोग के तौर-तरीके आसानी से समझ सकेंगे। साथ ही स्कूलों में उपलब्ध कराए गए इन डिजिटल उपकरणों और संसाधनों के वास्तविक उपयोग की नियमित समीक्षा राज्य स्तर पर स्थापित विद्या समीक्षा केंद्र से की जाएगी।