Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Firecrackers worth three crore rupees will create a grand spectacle.

Mahoba News: तीन करोड़ के पटाखों से होगा धूम-धड़ाका

Sat, 07 Nov 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth three crore rupees will create a grand spectacle.
महोबा। दिवाली पर इस बार करीब तीन करोड़ रुपये के पटाखों से आतिशबाजी होने का अनुमान है। पर्व को लेकर पटाखा बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद और बिक्री के अनुमान के आधार पर लाखों रुपये का स्टॉक मंगाया है। शनिवार की दोपहर बाद से बाजार में खरीदारी तेज हो गई।
विज्ञापन

इस बार बच्चों व युवाओं में आसमान में रंगबिरंगी छटा बिखेरने वाले हेलीकॉप्टर ड्रोन, थ्री स्टार और पैराशूट पटाखों को लेकर खासा उत्साह है। इनके अलावा विभिन्न तरह के आकर्षक पटाखे भी बाजार में उपलब्ध हैं। आसमान में रोशनी व रंगों का नजारा दीपोत्सव की रौनक बढ़ाएगा। शहर के मोदी ग्राउंड में पटाखों का अस्थायी बाजार सजाया गया है। यहां करीब 40 दुकानें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

अस्थायी दुकानदार फिरोज, देवेंद्र, मुन्ना आदि ने बताया कि बिक्री की उम्मीद में तीन से चार लाख रुपये तक का पटाखों का स्टॉक किया है। उम्मीद है कि दिवाली को बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी और इस बार कारोबार अच्छा रहेगा। वहीं डीएम प्रभास कुमार व एसपी शशांक सिंह ने मोदी ग्राउंड में आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। हर दुकान पर अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed