फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Teacher suspended for giving speech calling for coup in the country

Mahoba News: देश में तख्तापलट करने का भाषण देने वाला शिक्षक निलंबित

Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for giving speech calling for coup in the country
महोबा। कलक्ट्रेट परिसर में तीन दिन पहले टीईटी के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के धरने में देश में तख्तापलट करने का भाषण देने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की है। मामले की जांच बीईओ पनवाड़ी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में धरने के दौरान प्राथमिक विद्यालय धवर्रा के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने आपत्तिजनक बयान दिया। वीडियो में वह बोल रहे हैं कि टीईटी की अनिवार्यता से 15 लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। यह एक परिवार है और रिश्तेदार है। हम एक दिन में तख्तापलट कर देंगे। नेपाल में तो फिर भी तीन दिन लग गए। सरकार की नीतियों का हम समर्थन करते हैं लेकिन यदि हमारे चूल्हों को बंद करने का प्रयास किया गया तो हम तख्ता पलट देंगे। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो का अधिकारियों ने संज्ञान लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद शिक्षक सनातन रावत को निलंबित किया गया है। उन्हें दूसरे विद्यालय से संबद्ध करते हुए बीईओ को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed