फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Taroi, ladyfinger and pumpkin are being sold for ten rupees

दस रुपये किलो बिक रहा तरोई, भिंडी और कद्दू

Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Taroi, ladyfinger and pumpkin are being sold for ten rupees
महोबा। कोरोना के चलते शादी-विवाह न होने से बाजार में सब्जी के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं। सब्जी बेहद सस्ते दामों में बिक रही है। 30 से 40 रुपये किलो बिकने वाली भिंडी, तरोई और कद्दू दस रुपये किलो बिक रहे हैं। इससे किसानों का डीजल तक का पैसा नहीं निकल रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और गड़बड़ा गई हैं।
विज्ञापन

इस साल शादी की सहालग न होने से सब्जी की मांग नहीं है। सब्जी की कीमत तेजी से घट रही है। इससे किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है। सुबह से किसान खेतों से सब्जी तोड़ते हैं। इसके बाद भाड़े पर टैंपो करके महोबा सब्जी बेचने आते हैं, लेकिन सब्जियों के दाम औंधे मुंह गिरने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

खेतों में दिनरात मेहनत करने के बाद हजारों रुपयों का डीजल सिंचाई में लगवा दिया है, लेकिन सब्जी तैयार होने के बाद उसकी कीमतें घट गई हैं। इससे किसान को सब्जियों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान सुखलाल रैक्वार, शंकर कुशवाहा का कहना है कि इस साल गर्मी के दिनों में महंगी बिकने वाली सब्जी की कीमतें एक चौथाई रह गई है। बाजार में सब्जी के ढेर लगे हैं। कोई पूछने वाला नहीं है। टमाटर, लौकी व करेला सस्ते दामों में बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी का नाम सब्जी की कीमत वर्ष 2019 सब्जी की कीमत वर्ष 2020
भिंडी 40 रुपये प्रति किलो 10 रुपये प्रति किलो
तरोई 30 रुपये प्रति किलो 10 रुपये प्रति किलो
कद्दू 30 रुपये प्रति किलो 10 रुपये प्रति किलो
टमाटर 40 रुपये प्रति किलो 20 रुपये प्रति किलो
करेला 40 रुपये प्रति किलो 20 रुपये प्रति किलो
लौकी 30 रुपये प्रति किलो 15 रुपये प्रति किलो
प्याज 20 रुपये प्रति किलो 10 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed