फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tajia procession will not come out on Muharram, Ganesh idols will not be established in mahoba

महोबा: मुहर्रम पर नहीं निकलेगा ताजिया जुलूस, गणेश प्रतिमाएं भी नहीं होंगी स्थापित

Tue, 18 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Tajia procession will not come out on Muharram, Ganesh idols will not be established in mahoba
शांति समिति की बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें डीएम ने कहा कि मुहर्रम में किसी भी प्रकार का ताजिया व जुलूस नहीं निकलेगा और न ही किसी जगह पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पूजा पंडाल और शोभायात्रा की भी अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर अभी थमा नहीं है। ऐसे में मुहर्रम और गणेश चतुर्थी के पर्व पूरी सावधानी, प्रेम भाव और आपसी सौहार्द से मनाए जाएं। जिले में धारा 144 लागू है। किसी भी जगह पर एक साथ पांच लोगों के इकट्ठे होने पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि प्रशासन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे, जिससे जनपद का सौहार्द न बिगड़ने पाए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि मास्क न लगाने वालों को किसी भी स्थिति में न बख़्शा जाए और ज्यादा से ज्यादा चालान किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने कहा कि त्यौहार नियम और कानून के अनुरूप ही मनाएं। जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया की गहनता से निगरानी की जा रही है, इसलिए किसी भी प्रकार की भ्रामक और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट को शेयर न करें और न ही किसी भी प्रकार की टिप्पणी करें। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव, एसडीएम सदर राजेश यादव, एसडीएम कुलपहाड़ मो. उवैस, सीओ जटाशंकर राव, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed