{"_id":"68e80c784f05679a8f0fcbc6","slug":"surveillance-to-be-kept-on-sale-of-more-colorful-sweets-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118757-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: अधिक रंगीन मिठाइयों की बिक्री पर रखी जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: अधिक रंगीन मिठाइयों की बिक्री पर रखी जाएगी निगरानी
विज्ञापन
महोबा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने कहा कि अधिक रंगीन मिठाईयों के विक्रय पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
बैठक में बताया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में 523 खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 149 खाद्य नमूने संग्रहीत किए गए। जिसमें से 43 नमूने मानकों के विपरीत पाए गए। प्राप्त रिपोर्ट के आधार 21 वाद न्यायालयों में दाखिल किए गए।
न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी व एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ने 12 खाद्य कारोबारियों पर तीन लाख तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। डीएम ने दिवाली पर्व को लेकर विशेष अभियान चलाकर दुग्ध, पनीर, घी, मावा, मिठाई, खाद्य तेल व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने जन औषधि केंद्रों व मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए। एडीएम कुंवर पंकज ने कहा कि मानक अनुरूप संचालित न होनी वाली मांस और मछली की दुकानों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य डाॅ. गौरीशंकर, बीएसए राहुल शुक्ला, ईओ अवधेश कुमार, डीएसओ राजीव तिवारी, सुरेश शुक्ला, श्यामकिशोर गुप्ता आदि मौजूद रहे।