{"_id":"689cc7928f8a9aa1190afd61","slug":"students-will-be-admitted-to-65-vacant-seats-in-the-hostel-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-117075-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छात्रावास की 65 रिक्त सीटों पर होगा छात्रों का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छात्रावास की 65 रिक्त सीटों पर होगा छात्रों का प्रवेश
Wed, 13 Aug 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में किराये के कमरों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कानपुर-सागर हाईवे पर नवीन प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित बाबू जगजीवन राम छात्रावास की रिक्त 65 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रावास में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन के सत्यापन के बाद पात्रता शर्तें पूरी करने वाले छात्रों को सीटों का आवंटन होगा।
समाज कल्याण विभाग की ओर से बाबू जगजीवन राम छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। यह छात्रावास 100 सीटों का है। छात्रावास में प्रवेश के लिए 65 सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं जबकि अन्य सीटों पर पुराने छात्र छात्रावास में रह गए हैं। हालांकि इनकों को भी दोबारा प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह ने बताया कि जिले की शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत ऐसे छात्र जिनका निवास स्थल मुख्यालय से दूरी पर है, उन्हें छात्रावास की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त निर्धारित की गई है। छात्रों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निवास से दूरी का प्रमाणपत्र, विद्यालय की फीस रसीद, आईडी कार्ड आदि आवेदन के दौरान अपलोड करने होंगे। इसके बाद आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया में नियमानुसार आरक्षण की व्यवस्था होगी। जो छात्र पात्रता शर्तें पूरी करेंगे, उन्हें छात्रावास की सीटें आवंटित की जाएंगी।