{"_id":"64bec5e3849bf8337009f754","slug":"students-take-out-awareness-rally-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-501-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली
Tue, 25 Jul 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय सुगिरा के छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को पौधारोपण के प्रति जागरुक किया। कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। इस पुनीत काम में सभी को सहभागिता निभानी चाहिए।
जागरुकता रैली परिषदीय विद्यालय सुगिरा से शुरू हुई। जो बस स्टैंड, गांधी चौराहा, मुख्य बाजार, आंबेडकरनगर से होते हुई कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां लिए छात्र-छात्राएं वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं जैसे नारों से पौधरोपण की अलख जगाते रहे।
शिक्षक सोनल नामदेव ने बताया कि जागरुकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को पेड़-पौधों का महत्व बताया गया। साथ ही उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। वृक्षों से धरा हरी-भरी रहती है। पेड़-पौधों से ऑक्सीजन मिलता है। मानव जीवन में पेड़ों का खासा महत्व है। इस दौरान प्रधानाध्यापक अरुणेंद्र अग्निहोत्री, ग्राम प्रधान कुसुम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।