{"_id":"6b0492e3ba5d25984c08912a","slug":"students-held-a-rally-to-spread-the-message-about-voting-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130980-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रैली निकाल छात्र-छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रैली निकाल छात्र-छात्राओं ने दिया मतदान का संदेश
विज्ञापन
महोबा। शासन के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली, रंगोली, क्विज प्रतियोगिता और रैली से लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद यादव, मतदाता जागरूकता के जिला नोडल प्रेमचंद अनुरागी व बेसिक शिक्षा की नोडल अपर्णा नायक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज चिचारा, राजकीय मुकुंद लाल तिवारी इंटर कॉलेज महोबा, सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम महोबा, प्राथमिक विद्यालय कहरा, हमीदिया इंटर कॉलेज पनवाड़ी और नेहरू इंटर कॉलेज महोबा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका, गीत और रंगोली से मतदाताओं को जागरूक किया। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने निष्पक्ष, निर्भीक और नैतिक मतदान का संदेश देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी को जरूरी बताया।