फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Student dies after his bike collides with a tree

Mahoba News: पेड़ से टकराई बाइक छात्र की जान गई

Thu, 09 Oct 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 09 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Student dies after his bike collides with a tree
फोटो 08 एमएएचपी 05 परिचय-मृतक ओमप्रकाश अहिरवार। स्रोत: परिजन
महोबा/श्रीनगर। ननौरा-बलचौर मार्ग पर मंगलवार की देर रात तेज आंधी के चलते टूटकर सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई जबकि रिश्ते का भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बलचौर गांव निवासी ओमप्रकाश अहिरवार (20) रामश्री महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। बुधवार की सुबह चार बजे वह बाइक से पारिवारिक भतीजे धनेश कुमार के साथ कस्बा श्रीनगर के बेलाताल तिराहा आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार ननौरा-बलचौर मार्ग पर पहुंचे। रास्ते में सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। अंधेरा होने के चलते चालक पेड़ का अंदाजा नहीं लगा सका। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन घायलों को जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में ओमप्रकाश की मौत हो गई जबकि धनेश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश के भतीजे हरगोविंद ने बताया कि घायल धनेश के भाई जगतराज का झांसी में पेट का ऑपरेशन हुआ था। उसके इलाज से संबंधित जांचें व अन्य कागजात देने के लिए दोनों बेलाताल तिराहे पर परिजनोंं के पास जा रहे थे। तभी रास्ते में सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने से हादसा हो गया। ओमप्रकाश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना से मां फूलादेवी, भाई मुरलीधर, राजेश व उमेश का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया था। पेड़ को सड़क से हटवा दिया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed