फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Student Council will create 500 units in colleges

500 महाविद्यालयों में विद्यार्थी परिषद बनाएगा इकाइयां

Sun, 24 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Sun, 24 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student Council will create 500 units in colleges
पत्रकारों से बातचीत करते प्रदेश संगठन मंत्री - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। छात्र संघ के माध्यम से छात्रों की समस्या दूर हो जाती है और कालेज में भ्रष्टाचार का वातावरण नहीं रहता है। इस बार पूरे प्रांत में 200 नगरों में कार्यकारिणी और 500 महाविद्यालयों में विद्यार्थी परिषद इकाइयां बनाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन मंत्री शनिवार को एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। संगठन का संगठनात्मक सत्र जून से जून तक रहता है। इसी सत्र के दौरान साल भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जाती है। जुलाई में शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने पर विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच पहुंचकर सदस्यता अभियान की शुरूआत करता है। इस बार सदस्यता अभियान 20 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कालेज कैंपस का सर्वे कर छात्रों की समस्याओं को एकत्र करेंगे और उनका निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा छात्राें की समस्या विद्यार्थी परिषद की समस्या है। छात्र हित में विद्यार्थी परिषद आरपार की लड़ाई लड़ेगा। 24 जुलाई को महोबा में प्रांत स्तरीय सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रांत में एक लाख 80 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। प्रेस वार्ता में विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक संजय राणा, आकाश कुशवाहा, निखिल कुमार, दीप नारायण सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed