फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up seven people, including two real brothers.

Mahoba News: दबंगों ने दो सगे भाइयों समेत सात को पीटा

Wed, 30 Sep 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up seven people, including two real brothers.
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने दो सगे भाइयों समेत सात लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के बैंदो गांव निवासी शिव कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सोमवार की सुबह दस बजे वह चौराहे स्थित दुकान पर था। बबलू, नट्टू, संदीप और करन लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से दुकान आए और हमला कर दिया। बीच-बचाव करने दौड़े भाई लक्ष्मी, रामकिशोर, पुष्पेंद्र, चंदा व मुन्नी को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोप लगाया कि इस दौरान छीनाझपटी में उसकी पत्नी रामसखी के कानों के टॉक्स गिर गए। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में थाना श्रीनगर के चितइयन गांव में हुई। रामस्वरूप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पत्नी गोरीबाई पशुबाड़े के सामने सफाई कर रही थी। इस पर गांव के ही सुखनंदन व उसकी पत्नी बेनीबाई ने अभद्रता कर गोरीबाई की पिटाई कर दी। बेटे गिरजा और भतीजे पूरन के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में मुख्यालय निवासी क्रांति राजपूत ने छिकहरा निवासी सुरेंद्र राजपूत पर अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed