फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   strike,payment,covid 19,city,company

ठेका सफाईकर्मियों की हड़ताल, गंदगी का अंबार

Fri, 30 Apr 2021 04:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
strike,payment,covid 19,city,company
महोबा। कोरोना संक्रमण काल में शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। चार माह से डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला। इससे नाराज होकर कर्मचारी एक माह से हड़ताल पर हैं। हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था धड़ाम है। जगह-जगह कूड़े के ढेर व गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से दो वर्ष पहले ठेका प्रथा पर सफाई कर्मचारियों को लगाया गया। यह कर्मचारी प्रतिदिन डोर-टू-डोर जाकर लोगों के घरों से निकलने वाले कूड़े को सीटी बजाकर एकत्र करते थे। जो शहर को साफ-सुथरा रखते थे। चार माह से मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों ने एक अप्रैल से हड़ताल कर रखी थी। कई बार मांग के बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

वार्डों के अलावा मुख्य मार्ग में भी कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। ओमप्रकाश, प्रमोद, देवीदीन, आकाश आदि का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था पटरी नहीं है। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वार्डों में न तो सही तरीके से सफाई हो रही है और न ही सैनिटाइजेशन। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उधर, ठेका कंपनी के मैनेजर आशुतोष का कहना है कि पालिका से पैमेंट नहीं हुआ है। इस कारण कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed