{"_id":"bdfc6eba2d86fe568ee0e7079e1fa7fe","slug":"store-ashes-in-the-fire-two-million-properties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दुकान में आग लगने से दो लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगने से दो लाख की संपत्ति राख
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर महोबा। कस्बे के मोहल्ला देवबाग में किराने की दुकान में रविवार की
विज्ञापन
विज्ञापन
रात अचानक आग लग जाने से 50 हजार रुपये के मोबाइल कैसकार्ड सहित दो लाख
रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। मोहल्ले वासियों की एक घंटे मशक्कत के
बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर आग
लगाए जाने का आरोप लगाया है।
श्रीनगर महोबा। कस्बे के मोहल्ला देवबाग में किराने की दुकान में रविवार की रात अचानक आग लग जाने से 50 हजार रुपये के मोबाइल कैसकार्ड सहित दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। मोहल्ले वासियों की एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर आग लगाए जाने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला देवबाग निवासी अनिल मिश्रा मकान के आगे वाले कमरे में किराना स्टोर खोले हुए हैं साथ ही मोबाइल कैसकार्ड बेचने का काम करता है। रविवार की रात दुकान बंद करके वह दूसरे कमरे में सोने चला गया। रात करीब एक बजे धुआं और आग की लपटे देख उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी दुकान में आग लगी हुई। चीख पुकार सुन मोहल्ले वासी जाग गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। करीब एक घंटे बाद मोहल्ले वासियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई।
दुकानदार ने बताया कि इस घटना में 50 हजार के मोबाइल कैसकार्ड, तीन मोबाइल, किराने का सामान सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सोमवार को पीड़ित ने थाना श्रीनगर में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर लेखपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल शमीम मोहम्मद ने बताया कि अग्निकाड में हुई क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी जाएगी।