{"_id":"6a907de717c52374640d77f7","slug":"power-supply-remained-disrupted-all-day-in-50-villages-including-jaitpur-mahoba-news-c-225-1-mah1001-128295-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पूरे दिन ठप रही जैतपुर समेत 50 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पूरे दिन ठप रही जैतपुर समेत 50 गांवों की बिजली
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। बारिश के दौरान पेड़ गिरने व कई स्थानों पर बिजली केबल क्षतिग्रस्त होने से बृहस्पतिवार को कस्बा जैतपुर समेत क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरे दिन ठप रही। बिजली के अभाव में जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 12 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बारिश के दौरान कस्बा जैतपुर के दरेरापुरा में सुबह पेड़ गिरने से केबल और एक खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मंगरौलखुर्द गांव के निकट हाईटेंशन बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से एक खंभा केबल समेत टूट गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। जैतपुर, लमौरा, बुधवारा, अजनर, बछेछर कलां, रगौली समेत करीब 50 गांवों में पूरे दिन बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच बिजलीकर्मी क्षतिग्रस्त लाइन व खंभों की मरम्मत में जुटे रहे।
बारिश से कई जगह फाल्ट और बिजली खंभे क्षतिग्रस्त होने से जैतपुर 33 केवी से जुड़े अजनर और धवर्रा फीडर के सभी गांव प्रभावित हुए हैं। बिजली न आने से जलापूर्ति भी बाधित हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के अवर अभियंता हरगोविंद का कहना है कि तेज बारिश की वजह से मंगरौलखुर्द गांव के निकट पेड़ गिरने से एचटी लाइन का पोल टूट गया है। अजनर व धवर्रा फीडर से आपूर्ति बाधित हो गई है।