फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   16 mud houses collapsed due to rain; households ruined.

Mahoba News: बारिश से 16 कच्चे मकान ढहे, गृहस्थी बर्बाद

Thu, 27 Aug 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
16 mud houses collapsed due to rain; households ruined.
फोटो 27 एमएएचपी 06 परिचय-लगातार हो रही बारिश से सूपा में गिरा राममिलन का कच्चा मकान। संवाद
महोबा/चरखारी/खरेला। एक सप्ताह से हो रही बारिश अब गरीबों के लिए आफत बन गई है। बारिश के चलते कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को कस्बा चरखारी और खरेला क्षेत्र में 16 से अधिक कच्चे मकान बारिश में ढह गए। इससे हजारों की गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। गनीमत रही कि कहीं कोई जनहानि नहीं हुई। मकान के अंदर बंधी एक गाय की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

तहसील चरखारी के सूपा गांव में बारिश का सबसे ज्यादा असर दिखा। यहां सुरेश का कच्चा मकान बारिश में अचानक भरभराकर गिर गया। इससे गृहस्थी बर्बाद हो गई और कमरे में बंधी एक गाय की मौत हो गई। इसी तरह बारिश से प्यारेलाल कुशवाहा, भज्जू कुशवाहा, करन राजपूत, देवीदीन यादव, भवानीदीन, बिंदुआ कुम्हार, राममिलन समेत 12 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। इससे ग्रामीण परेशान रहे। पूर्व प्रधान कौशल किशोर ने बताया कि मकान गिरने से पीड़ितों को भारी नुकसान हुआ है। कई ग्रामीण खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। राजस्व विभाग व प्रशासन से सर्वे कराकर राहत पहुंचाने की मांग की गई।
विज्ञापन

खरेला संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के पुन्नियां गांव में लगातार हो रही बारिश से राजकुमार का रिहायशी मकान गिर गया। इसी गांव के योगेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता और रामबाबू के कच्चे मकान गिरने से गृहस्थी, खाद्यान्न व कृषि उपकरण मलबे में दबकर बर्बाद हो गए।

फोटो 27 एमएएचपी 06 परिचय-लगातार हो रही बारिश से सूपा में गिरा राममिलन का कच्चा मकान। संवाद

फोटो 27 एमएएचपी 06 परिचय-लगातार हो रही बारिश से सूपा में गिरा राममिलन का कच्चा मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed