फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Spouses take out cycle trip in protest against rising prices of diesel petrol

सपाइयों ने डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में निकाली साइकिल यात्रा

Fri, 03 Jul 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Spouses take out cycle trip in protest against rising prices of diesel petrol
साइकिल रैली निकालते सपाई - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। डीजल और पेट्रोल के विरोध में गुरुवार को सपाइयों ने कस्बे में साइकिल रैली निकालकर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों ने चार किमी तक साइकिल चलाकर भाजपा शासन ने की जा रही पेट्रो-पदार्थों की कीमतों से अवगत कराया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव और रामजीवन यादव के नेेतृत्व में गल्ला मंडी से साइकिल रैली निकाली गई, जो चंद्रावल रोड कबरई के मुख्य मार्गों सहित शहीद बालेंद्र से बस स्टैंड होते हुए गल्ला मंडी कबरई में बजरंग बली मंदिर पहुंची। साइकिल रैली दौरान युवा सपा नेता मुकेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाकर किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी में डीजल की बढ़ती कीमतों से किसान तबाह हो गया है। अब किसानों को डीजल से सिंचाई करने की चिंता है। आजकल किसान उपज कम होने से परेशान हैं। साइकिल यात्रा दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर सपाइयों ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा छंगा तिराहा, बाजार, बस स्टैंड, बांदा तिराहा, बघवा, कबरई अंदर होकर बजरंगबली मंदिर में समाप्त हो गई। इस दौरान प्राण सिंह यादव जिला अध्यक्ष, साकिर खान, अमित यादव, कुम्भकर्ण यादव, योगेश यादव, युवा सपा नेता मुकेश यादव, नगर अध्यक्ष अजय यादव, अतुल यादव, रिहान, आदि साइकिल यात्रा में शामिल हुए नगर के व्यापारियों ने साइकिल यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed