कनकुआं (महोबा)। सिद्घबाबा मेला महोत्सव महोबकंठ में चल रही राज्यस्तरीय महिला और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़ व विजयपुर की टीमें सेमी फाइनल में पहुंची। शुक्रवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
महिला वर्ग का पहला क्वार्टर फाइनल प्रयागराज और छतरपुर के बीच खेला गया। प्रयागराज ने 37-31 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में आजमगढ़ ने जखा को 20-15 के अंतर से हराया। तीसरे मैच में अलीगढ़ व कौशांबी की टीमें भिड़ीं। जिसमें अलीगढ़ 16-12 से विजेता चुनी गई जबकि विजयपुर ने बनारस को 15-10 के अंतर से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग का पहला क्वार्टर फाइनल प्रयागराज व अलीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें अलीगढ़ चार अंकों से विजेता बन। दूसरे मुकाबले में सौरा ने प्रयागराज को पांच अंकों से हराया। तीसरे मुकाबले में बुलंदशहर ने आजमगढ़ को चार अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रैफरी की भूमिका प्रदीप राजपूत व जयराम सेन ने निभाई। इस मौके पर मेला आयोजक अनूप पटेल, राहुल राजपूत, जयपाल राजपूत, मनोज पटेल, दिनेश, मुकेश पटेल मौजूद रहे।