{"_id":"5ff1fe728ebc3e3c7159745e","slug":"sports-mahoba-news-knp603802914","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांव ने अलीपुरा को छह विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांव ने अलीपुरा को छह विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर जमाया कब्जा
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देते मुख्य अतिथि
- फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलाताल (महोबा)। कस्बा बेलाताल में चल रही जय मां शारदा क्रिकेट टूूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें नौगांव व अलीपुरा के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में नौगांव ने छह विकेट से जीत दर्ज कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर प्रतिनिधि पुष्पेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। नौगांव टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अलीपुरा टीम ने 20 ओवर के निर्धारित मुकाबले में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगांव टीम की शुरुआत बेहद अच्छी रही। टीम ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिससे नौगांव की टीम छह विकेट से विजेता बनी।
फाइनल मुकाबले में गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौगांव के खिलाड़ी राजा हुसैन मैन ऑफ दी मैच रहे जबकि बेस्ट फील्डर का खिताब अलीपुरा के खिलाड़ी नीलेश को मिला। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को शील्ड व 11 हजार रुपये की नगद धनराशि सौंपी जबकि उप विजेता टीम को सात हजार व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दिनेश यादव, मोहम्मद नबी, संजय कुशवाहा, रोहित माहुर, शिवम, विनीत, भागीरथ यादव, पुष्पेंद्र पांचाल, प्रकाश विश्वकर्मा, मलखान सिंह, राजेश कुमार, मोहम्मद लईक, भारत सिंह यादव, ज्योति अहिरवार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।