{"_id":"6abc0e03abdb094201002ddf","slug":"spectators-shed-tears-while-watching-the-enactment-of-rams-exile-to-the-forest-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129230-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: राम वनवास लीला देख दर्शकों के छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: राम वनवास लीला देख दर्शकों के छलके आंसू
विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 19 परिचय-मेले में राम वनवास की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में चल रहे किशोरजू जल विहार मेले में सोमवार की रात राम वनवास लीला का मंचन किया गया। राम वनवास की लीला का मंचन देकर दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। देर रात कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
मेला मंच पर राम वनवास लीला के मंचन में दिखाया गया कि रानी कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे। पहले में भगवान राम को वनवास और दूसरे बेटे भरत को राजगद्दी। इसके बाद भगवान राम, भाई लक्ष्मण और माता सीता वन के लिए चल देखे हैं। यह दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो गए।
मंचन में राम का अभिनय बृजेश तिवारी, कौशल्या का पूनम ठाकुर, कैकेयी का पायल कुशवाहा व मंथरा की भूमिका नीलम ने निभाई। इसके बाद इंद्रेश पदम और क्रांति माला के बीच जवाबी कीर्तन का मुकाबला हुआ। क्रांति माला ने गीत मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दी... प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
इंद्रेश पदम ने काय को मर रई ऐसे वर के लाने... सुनाया। इस मौके पर संजीव कुमार, छोटू पाठक, अवधेश, राजा, महेंद्र, संतोष आदि मौजूद रहे।