फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Speaking at the program BJP

सुशासन दिवस के रूप में मना अटल जी का जन्म दिवस

Fri, 25 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Fri, 25 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Speaking at the program BJP
जिले में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने उनके आदर्शों पर चलने क जरूरत बताई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित कर अटल जी के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


भाजपा के पुरोधा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 92 वें जन्म दिवस को कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया। शहर के अंबे गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए  कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान और संघर्ष पर विस्तृत चर्चा की। भागवत प्रसाद गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, संदीप शुक्ला, संजीव उपाध्याय, उमाशंकर मिश्रा, पुष्पेंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, ममता भदौरिया, उर्मिला राजपूत, जितेंद्र बुधौलिया, अरुण सक्सेना, अंकुर शिवहरे, शशांक गुप्ता सहित मौजूद भाजपाइयों ने अटल जी के आदर्श और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत बताई। इस मौके पर भाजपाइयों ने जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों फल बांटे।
विज्ञापन

चरखारी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र सेंगर, अमित शर्मा, केशव राजपूत, महामंत्री महेंद्र गुरुदेव, युवराज सिंह, अनिल सोनी, योगेश मिश्रा, प्रदीप पंसारी सहित दर्जन भर से अधिक भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती मरीजों को फल बांटकर पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप पंसारी ने अटल जी की कविता हार नही मानूंगा, रार नई ठानूंगा, काल के कपाल पर लिख कर मिटाता हूं गीत नया गाता हूं पंक्ति को सुनाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्याम बिहारी चौबे की 88 वर्षीय पत्नी सवित्री चौबे ने पुत्र विपिन बिहारी के साथ रायनपुर तालाब किनारे वट वृक्ष रोपित किया। बेलाताल प्रतिनिधि मुताबिक पूर्व जिलाध्यक्ष डा. कमलेश सक्सेना की अध्यक्षता में अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया। राधाचरण गौतम, संजय पस्तौर, योगेश मिश्रा, अरविंद नायक, राजेश राजपूत, शशि भूषण, मयंक त्रिपाठी, बाबूलाल चौबे सहित नितिश त्रिपाठी अखिलेश अरविंद नायक ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।

 खरेला प्रतिनिधि के मुताबिक भाजपा उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के आवास पर मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह, चंद्रशेखर तिवारी, अजय विश्वकर्मा, शिवशंकर तिवारी, रामनरेश, रानू पाठक, प्रदीप व्यास, अनुपम सिंह सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed