फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SP,police,FIR,high alert,lucknow cricket kanpur auraiya won

बलिया के ध्यानार्थ: अवैध वसूली में संलिप्त सिपाही पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की रिपोर्ट

Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP,police,FIR,high alert,lucknow cricket kanpur auraiya  won
महोबा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में लिप्त रहे शहर कोतवाली में तैनात तत्कालीन सिपाही राजकुमार कश्यप के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया। भ्रष्टाचार निवारण इकाई झांसी के प्रभारी निरीक्षक अंबरीश कुमार ने जांच के दौरान सिपाही के भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की विवेचना भ्रष्टाचार निवारण शाखा झांसी करेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सितंबर 2020 में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगे ट्रकों से अवैध वसूली गई थी। लखनऊ के इंफ्राटेक्चर प्रा. लि. के पीपी पांडेय ने शहर कोतवाली में तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार, एक इंस्पेक्टर, दो थानाध्यक्ष व एक सिपाही राजकुमार कश्यप के खिलाफ अवैध वसूूली का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दौरान कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने भी सात सितंबर 2020 को वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी पर छह लाख रुपये वसूली का आरोप लगाया था। संदिग्ध हालत में गोली लगने पर 13 सितंबर को कारोबारी की मौत हो गई थी। जिसके बाद कबरई थाने में तत्कालीन एसपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वसूली के मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण इकाई झांसी कर रही थी। जांच के दौरान सिपाही राजकुमार कश्यप के भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर झांसी इकाई के प्रभारी निरीक्षक अंबरीश कुमार ने गुरुवार को शहर कोतवाली में सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मामला दर्ज कराया है। वर्तमान में सिपाही बलिया जिले में तैनात है। दो माह पहले इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में शामिल सिपाही अरुण यादव के खिलाफ भी कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed