फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sonam won the 'Kalash Decoration' contest, while Asha emerged victorious in the 'Gajra Making' competition

Mahoba News: कलश सजाओ में सोनम व गजरा बनाओ में आशा बनीं विजेता

Mon, 05 Oct 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sonam won the 'Kalash Decoration' contest, while Asha emerged victorious in the 'Gajra Making' competition
फोटो 04 एमएएचपी 12 परिचय-कलश सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। संवाद
-महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर बच्चों और महिलाओं की हुईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

फोटो 04 एमएएचपी 12 परिचय-कलश सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। महाराजा अग्रसेन की 5,150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शहर के सराफा बाजार स्थित बिहारीजू मंदिर में अग्रवाल समाज की ओर से बच्चों व महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान कलश सजाओ में सोनम और गजरा बनाओ में आशा ने बाजी मारी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की महिला अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी माया अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों और समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की फेस द कुकीज प्रतियोगिता में ओम अग्रवाल ने पहला, आरव ने दूसरा व युवराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बुजुर्ग महिलाओं की गजरा सजाओ प्रतियोगिता में आशा अग्रवाल प्रथम, कुसुम द्वितीय और कस्तूरी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बच्चों की बम टू बैलून प्रतियोगिता में अयांश अग्रवाल ने बाजी मारी। वहीं, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नव्यांशी प्रथम रहीं। महिलाओं की कलश सजाओ प्रतियोगिता में सोनम अग्रवाल ने प्रथम व प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन महासभा के अध्यक्ष बृजेश मित्तल ने किया। इस मौके पर स्वाति अग्रवाल, रश्मि, पूनम, शिल्पी अग्रवाल, किरण, रुचिता अग्रवाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed