Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sluggish progress hits the brakes on four-lane construction; momentum lost in clouds of dust

Mahoba News: फोरलेन निर्माण में सुस्ती का ब्रेक, धूल के गुबार में गुम हुई रफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sluggish progress hits the brakes on four-lane construction; momentum lost in clouds of dust
फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा
= 13.35 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क, धूल फांक रहे राहगीर
विज्ञापन

= जगह-जगह खोदी गई सड़क, पानी का छिड़काव न होने से पांच कदम दूर का भी नहीं आ रहा नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर के चरखारी बाईपास मार्ग पर फोरलेन सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। परमानंद चौराहा से झलकारी बाई तिराहा तक 2.350 किमी लंबी सड़क का निर्माण एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। धूल के गुबार में रफ्तार गुम हो गई है। सड़क को खोदकर छोड़ने और जगह-जगह गिट्टी बिछाए जाने से दिनभर धूल के गुबार उड़ने से दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बाइक चालकों को धूल के कारण सामने का रास्ता साफ दिखाई नहीं देता। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी है। ठेकेदार की ओर से पानी का छिड़काव भी न कराए जाने से परेशानी और बढ़ गई है।
शहर के परमानंद चौराहा से झलकारी बाई तिराहा तक का मार्ग चरखारी बाइपास के नाम से जाना जाता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। पीडब्ल्यूडी ने राज्य सड़क निधि के तहत 13.35 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। सितंबर 2025 में परियोजना को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिली थी। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया। निर्धारित समय सीमा के अनुसार 12 माह में निर्माण कार्य पूरा होना था लेकिन समय बीतने के बाद भी सड़क तैयार नहीं हो सकी। कई स्थानों पर सड़क उखड़ी पड़ी है तो कहीं गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। वाहनों के गुजरते ही धूल के गुबार उठने लगते हैं। हवा चलने पर धूल आसपास की दुकानों और घरों तक पहुंच रही है। दुकानदारों को दिनभर अपनी दुकानों का सामान धूल से बचाना पड़ता है। वहीं, सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों को आंखों में धूल जाने व सामने का रास्ता दिखाई नहीं देने से दिक्कत होती है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की धीमी गति का असर स्थानीय लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। सुबह से रात तक उड़ती धूल के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को हो रही है। लोगों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक कम से कम नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाना चाहिए। ताकि, धूल से कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहे धूल के कण
निर्माणाधीन सड़क से उड़ने वाली धूल केवल आवागमन की परेशानी नहीं बढ़ा रही बल्कि लोगों की सेहत के लिए भी खतरा बन रही है। धूल के बारीक कण सांस से फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। इससे दमा, अस्थमा और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह स्थिति अधिक परेशानी पैदा कर सकती है। धूल के संपर्क में आने से आंखों में जलन, त्वचा संबंधी परेशानी व सांस लेने में दिक्कत भी होती है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नरेंद्र राजपूत ने सलाह दी है कि निर्माणाधीन मार्ग से गुजरते समय मास्क का इस्तेमाल करें। बाइक चालक हेलमेट पहनें व संभव हो तो मुंह-नाक को ढककर चलें। कार चालक शीशे बंद रखें।
------------
वाहन चालकों को आवागमन में हो रही परेशानी
बाइक मिस्त्री नदीम अंसारी का कहना है कि फोरलेन निर्माण के नाम पर सड़क किनारे गिट्टी बिछाई गई है, लेकिन काम पूरा होने का नाम नहीं ले रहा। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाना चाहिए।
------------
नियमित रूप से कराया जाए पानी का छिड़काव
मैकेनिक इरफान खान ने बताया कि सड़क निर्माण में देरी से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिनभर धूल उड़ती रहती है। जब तक काम पूरा नहीं होता। तब तक नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाना चाहिए।
------------
सिंघाड़ा दुकानदार भगवानदास रैकवार का कहना है कि अधूरी सड़क और धूल से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हो रही है। दिनभर धूल उड़ने से सांस लेने में दिक्कत होती है। जिम्मेदार अधिकारियों को जल्द निर्माण पूरा कराना चाहिए।

------------
वर्जन
शहर के चरखारी बाईपास मार्ग पर फोरलेन सड़क निर्माण पूरा कराने की समय सीमा मार्च 2027 निर्धारित है। हालांकि, विभाग की ओर से दिसंबर माह तक काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ठेकेदार को सुबह शाम सड़क पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। फोरलेन का निर्माण चल रहा है। दिन में यातायात अधिक होने से समस्या आ रही है। -विकास कुमार जौहरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, महोबा।

फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा

फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा

फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा

फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा

फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा

फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा

फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा

फोटो 16 एमएएचपी 16 परिचय-चरखारी बाईपास मार्ग पर एक साथ तीन कारों के निकलते से उड़ता धूल का गुबा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed