{"_id":"6afb44bf9f4ca3cc550f192a","slug":"up-board-pre-examinations-and-practicals-will-be-held-in-january-mahoba-news-c-225-1-mah1001-130709-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जनवरी में होंगी यूपी बोर्ड की प्री परीक्षाएं व प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जनवरी में होंगी यूपी बोर्ड की प्री परीक्षाएं व प्रैक्टिकल
विज्ञापन
महोबा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। इससे पहले माह जनवरी में प्री-बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। विद्यालयों को माह दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा कराने की समय सीमा निर्धारित की गई है। ताकि, विद्यार्थियों को रिवीजन का समय मिल सके।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 22,506 परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार माह जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इसी माह इंटरमीडिएट के फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी समेत अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक विषयों का आंकलन होगा। विद्यालयों को समय से पाठ्यक्रम पूरा कराने व नियमित रिवीजन के निर्देश दिए गए हैं।
प्री-बोर्ड से विद्यार्थियों की तैयारी परखी जाएगी और जिन विषयों में विद्यार्थी कमजोर हैं, उन्हें चिह्नित किया जाएगा। ताकि, उन्हें अतिरिक्त तैयारी कराई जा सके। यूपी बोर्ड ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र भी जारी कर दिए हैं। परिषद की वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राओं को तीन घंटे 15 मिनट की निर्धारित अवधि में पूरा प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कराया जाएगा। इससे प्रश्न पत्र के प्रारूप, अंक विभाजन और समय प्रबंधन की समझ विकसित होगी। साथ ही कमजोर विषयों व पाठों में समय रहते सुधार किया जा सकेगा।