{"_id":"62a8d06e1ef1fa771a06d0cb","slug":"skeleton-of-missing-teenager-s-head-found-in-well-mahoba-news-knp702371490","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह बाद कुएं में मिला लापता किशोर के सिर का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह बाद कुएं में मिला लापता किशोर के सिर का कंकाल
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के मकरबई गांव में छह माह पहले लापता हुए किशोर के सिर का कंकाल मंगलवार को कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने सिर के कंकाल को डीएनए जांच के लिए भेजा है।
मकरबई गांव निवासी प्रताप अहिरवार कस्बा कबरई के किदवई नगर में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। चार दिसंबर 2021 को वह मेला देखने के लिए परिवार समेत मकरबई गांव गया था। आठ दिसंबर को उसका पुत्र नीरज (14) घर के दरवाजे से लापता हो गया था। परिजनों ने तीन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पिता का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और थाने बुलाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
22 फरवरी को गांव के एक कुएं में कंकाल पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। तब पुलिस ने सिर कटा कंकाल बरामद किया था। किशोर के परिजनों ने जूते व कपड़ों से मृतक की पहचान नीरज के रूप में की थी। मंगलवार को उसी कुएं से किशोर के सिर का कंकाल बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि कुएं से सिर का कंकाल मिला है। डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।