{"_id":"616f1258e254aa5e523f111f","slug":"six-people-scorched-by-lightning-mahoba-news-knp65918789","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से छह लोग झुलसे, तीन बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से छह लोग झुलसे, तीन बकरियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी/अजनर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से किशोरी समेत छह लोग झुलस गए। तीन बकरियों की भी मौत हुई है। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी जगत सिंह की पत्नी ऊषा (42) पुत्र मनीष (18) के साथ खेत में मूंगफली उखाड़ने गई थीं। वहीं पर गांव की ही जगतरानी (46) व पहचान सिंह की पुत्र साक्षी (12) बकरी चराने गईं थी। देर शाम अचानक बारिश होने पर सभी लोग लोहारी मौजा में जगत सिंह के खेत में लगे महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बकरियां भी समीप में बैठ गईं। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से सभी लोग झुलस गए जबकि तीन बकरियों की मौत हो गई। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने सभी को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। तहसीलदार परशुराम पटेल के निर्देश पर लेखपाल सुभाष यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी।
अजनर संवाद के अनुसार सगुनिया गांव निवासी करन (35) अपनी पत्नी सुनीता (32) के साथ सोमवार की देर शाम घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी समीप में बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। अचेत अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सीएचसी जैतपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
क