फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sister commits suicide after quarrel with brother

Mahoba News: भाई से झगड़े के बाद बहन ने फंदा लगा दी जान

Mon, 17 Feb 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sister commits suicide after quarrel with brother
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के इंदिरानगर में खेल-खेल में भाई-बहन में विवाद हो गया। नाराज बहन ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मोहल्ला इंदिरानगर निवासी घनश्याम प्रजापति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर उसकी पत्नी राजाबाई, बड़ी बेटी अनुसूइया, छोटी बेटी आकांक्षा (13) और बेटा कामता (16) घर पर रहते हैं। राजाबाई ने बताया कि रविवार की शाम आकांक्षा व कामता घर के दरवाजे पर खेल रहे थे। खेल-खेल में दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज होकर आकांक्षा छत पर बने कमरे में चली गई और अंगोछा से फंदा लगा लिया। कोई आहट न मिलने पर बड़ी बहन ने जाकर देखा तो आकांक्षा फंदे पर लटकी मिली। पड़ोसियों की मदद से किशोरी को तत्काल फंदे से नीचे उतार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई लाया गया। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed