{"_id":"0011c2bda6999dc2ea8886a00a7ac058","slug":"sim-former-minister-is-aware-of-the-drought-in-bundelkhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड के सूखे से वाकिफ हैं सीएम- पूर्व मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड के सूखे से वाकिफ हैं सीएम- पूर्व मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व श्रम मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि सूखे से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। यही वजह है कि दो दिन पहले प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजकर जिले की हकीकत का पता लगवाया गया है। मुख्य सचिव की रिपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री जिले का और अधिक भला करेंगे।
पूर्व मंत्री शुक्रवार को कस्बे में नवयुवक सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित अधिवेशन के मौकेे पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे के चलते हालात खराब हैं इससे मुख्यमंत्री भी वाकिफ हैं और यहां पर बराबर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लिए करोड़ाें रुपया सरकार ने भेजा है। पशुओं के चारा और पानी का भी इंतजाम किया जा रहा है। जिलें में भूसा केंद्र खोल दिए गए हैं जहां पर निशुल्क भूसा किसानाें को दिया जा रहा है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि प्रदेश के चार जिलों को माडल जिला घोषित किया है। जिसमें महोबा जिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि महोबा में एक बालिका इंटर कालेज और नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। शासन स्तर पर इसकी पहल करके कालेज और नर्सिंग सेंटर को स्वीकृत करा लिया गया है। इस मौके पर बरभौली प्रधान राजेंद्र वमा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।