{"_id":"69765af8125d73610f0919c5","slug":"si-tej-singh-will-be-awarded-the-presidents-medal-while-shiv-pratap-will-receive-the-gold-medal-mahoba-news-c-225-1-mah1002-121885-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एसआई तेज सिंह को राष्ट्रपति पदक तो शिवप्रताप को मिलेगा गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एसआई तेज सिंह को राष्ट्रपति पदक तो शिवप्रताप को मिलेगा गोल्ड मेडल
Sun, 25 Jan 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो 25 एमएएचपी 18 परिचय-एसआई तेज सिंह यादव। स्रोत: पुलिस
महोबा। गणतंत्र दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले समारोह में पुलिस विभाग के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से तय की गई विभिन्न श्रेणियों के आधार पर उनका चयन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी को पुलिस महानिदेशक उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया जाएगा। इसी तरह से सर्विलांस व स्वॉट प्रभारी उप निरीक्षक शिव प्रताप सिंह को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा पुरस्कार (गोल्ड) से सम्मानित किया जाएगा। आरटीसी प्रभारी उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस तेज सिंह यादव को विशिष्ट सेवा चिन्ह राष्ट्रपति पदक, सर्विलांस सेल के आरक्षी अभिषेक दुबे को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर) और प्रयागराज में संबद्ध उप निरीक्षक कृष्ण मुरारी मिश्रा को पुलिस महानिदेशक उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।