फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shock death of a farmer's crop destruction

फसल की बरबादी देख किसान की सदमे से मौत

Wed, 14 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 14 Dec 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Shock death of a farmer's crop destruction
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कोतवाली चरखारी के ग्राम गुढ़ा में अन्ना जानवरों द्वारा फसल चट कर जाने से परेशान किसान की सदमे से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी है।ग्राम गुढ़ा निवासी भानुप्रताप प्रजापति (40) पुत्र
विज्ञापन


गोरेलाल के पास डेढ़ बीघा भूमि है। उनके करीब पांच बीघा भूमि बटाई पर ले ली थी। खेतों में गेहूं व चना की बुआई की थी। खेतों में हरियाली दिखने से किसान को इस दफा बेहतर पैदावार की उम्मीद थी लेकिन अन्ना जानवरों के झुंड खेत में खड़ी फसल चट कर गए। बुधवार की शाम भानुप्रताप खेतों की
विज्ञापन


ओर गया, उसने खेत में उगी फसल बर्बाद देखी तो उसे अटैक पड़ गया जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया।आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन भानुप्रताप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली चरखारी पुलिस और लेखपाल को दी है।  तहसीलदार सौरभ पांडेय का कहना है कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। जांच कराई जाएगी।


10 बीघा गेहूं की फसल चट कर गए अन्ना जानवर
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी में दबंगों ने खेत में लगी तारबाड़ी उखाड़ दी। जिससे दर्जनों अन्ना जानवर दस बीघा जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल चट कर गए। किसान ने कोतवाली में तहरीर सौंप तारबाड़ी उखाड़कर खेत में अन्ना जानवर हांकने का दबंगों पर आरोप लगाया है।ग्र्राम किड़ारी निवासी अजय

पुत्र महेंद्र के पास दस बीधा भूमि है। अन्ना जानवरों से फसल को बचाने के लिए तारबाड़ी की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार की रात दर्जनों की संख्या में अन्ना जानवर खेत में घुस गए और गेहूं की फसल बर्बाद कर दी।किसान ने आरोप लगाया कि गांव के दबंगों ने तारबाड़ी उखाड़ दी और खेतों के आसपास


घूम रहे अन्ना जानवरों को खेत में हांक दिया जिससे उसकी फसल बर्बाद हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। किसान का कहना है कि अन्ना जानवरों के फसल चट कर जाने से अब खाद बीज का पैसा निकलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed