फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   She took over the command of the district panchayat

ममता ने संभाली जिला पंचायत की कमान

Thu, 14 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा।
अमर उजाला ब्यूूराे,महोबा। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
She took over the command of the district panchayat
 नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और जिला पंचायत सदस्यों ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्ष को डीएम ने शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने सदस्यों को शपथ दिलाई। जिला पंचायत कैंपस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डीएम वीरेश्वर सिंह ने कहा कि जिले के विकास में जिला पंचायत अध्यक्ष की भूमिका महत्चपूर्ण होती है। उन्होंने अध्यक्ष से जिले का विकास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीएम वीरेश्वर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य नीरज यादव, ज्ञानदेवी यादव, हरीसिंह वर्मा, अंशु शिवहरे, आरती साहू, विनोद राजपूत, रमासिंह, संजय सिंह परिहार, माया राजपूत, अनिल यादव, माधुरी श्रीवास, सियारानी, मालती वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक राज नारायण बुधौलिया ने कहा कि आज खुशी का दिन है। सभी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध चयन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष बिना भेदभाव के विकास कार्य करें। इससे जिले में चारों तरफ विकास के द्वार खुलेंगे। पूर्व श्रममंत्री सिद्धगोपाल साहू ने कहा कि बुंदेलखंड में सूखे के कारण किसानों के सामने रोटी रोजी का संकट बढ़ गया है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गांव-गांव में कार्य शुरू कराएं, जिससे किसानों को रोजगार मिल सके। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, चंदला पूर्व विधायक विजय बहादुर बुंदेला, चरखारी के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी राकेश साहू ने किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद, मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा हुजूम
जिला पंचायत परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भारी हुजूम जुटा रहा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जिले के दूर दराज के ग्रामीण अंचलों से सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पंचायत सदस्यों के परिवार और रिश्तेदारों को भी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed