फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Severely low blood levels in 336 pregnant women in the district.

Mahoba News: जिले की 336 गर्भवती महिलाओं में खून बेहद कम

Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Severely low blood levels in 336 pregnant women in the district.
हमीरपुर। जनपद की 336 गर्भवती महिलाओं में खून की बेहद कमी मिली है। उनके खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा सात ग्राम से कम आई है। यह खुलासा अप्रैल से सितंबर तक 10,735 महिलाओं की जांच रिपोर्ट से हुआ है। चिकित्सक उन्हें दवाओं के साथ खून बढ़ाने की दवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में रोजाना 150-200 महिलाओं की जांच हो रही है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लाल मणि के अनुसार गर्भवती महिलाओं में खून की बेहद कमी पाई जा रही है। रोजाना चार से पांच महिलाएं जांच में एनीमिया पीड़ित मिल रही हैं। इनको दवा के साथ खानपान में सुधार करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

------------
किस माह कितनी हुई जांच

माह - जांच - एनीमिया पीड़ित
------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल - 1,064 - 28
मई - 1,912 - 80
जून - 2,083 - 88
जुलाई - 1,713 - 55
अगस्त - 2,018 - 40
सितंबर - 1,945 - 45

------------
हीमोग्लोबिन कम होने की वजह


- आयरन (लोहतत्व), विटामिन बी-12, फोलिक एसिड की कमी।

- मासिक धर्म के दौरान अधिक रक्तस्राव।

- कम उम्र में विवाह, बार-बार गर्भधारण।

- खान-पान में पौष्टिक तत्वों की कमी।
-----------
बचाव और सुधार के उपाय

- पालक, मेथी, चुकंदर, अनार, अमरूद, गुड़ और काले चने खाएं।

- नींबू, संतरा या आंवला जैसे विटामिन-सी युक्त फल खाएं।

- आयरन युक्त भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचें।

- डॉक्टर की सलाह से आयरन और फॉलिक एसिड की गोलियां लें।
-----------
वर्जन:

एनीमिया तीन प्रकार का होता है। माइल्ड एनीमिया, माडरेट एनीमिया और सीवियर एनीमिया। इनमें सीवियर एनीमिया सबसे घातक होता है। इसमें खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा सात से भी कम होती है।

- डाॅ. राजीव शाक्य, प्रभारी सीएमएस जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed