फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Several officers and employees could land in trouble in the case involving the embezzlement of lakhs.

Mahoba News: लाखों के गबन मामले में कई अधिकारियों व कर्मचारियों की फंस सकती है गर्दन

Wed, 19 Aug 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Several officers and employees could land in trouble in the case involving the embezzlement of lakhs.
महोबा। जिला महिला अस्पताल में जीपीएफ खाते से 85 लाख रुपये का गबन जिस तरह किया गया, उसमें कई अधिकारियों और कर्मचारियों के मिले होने की आशंका है। जांच में कई अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है। कूटरचित दस्तावेज लगाकर लिपिक ने स्वयं के जीपीएफ खाते समेत कुछ अन्य कर्मचारियों के खातों से रकम निकाल ली जबकि उसके जीपीएफ खातों में उतनी रकम ही नहीं थी। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तैनात लिपिक ने अपने जीपीएफ खाते व एक-दो अन्य कर्मियों के खातों में कम रकम होने के बाद भी कूटरचित दस्तावेज लगाकर अलग-अलग किस्तों में 85 लाख रुपये निकाल लिए। सरकारी धन के गबन का यह मामला ऑडिट में पकड़ा गया जिसके बाद से लिपिक अभिलेख लेकर फरार है। विभाग के चालक अंबिका के जीपीएफ खाते से करीब नौ लाख रुपये निकलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

चालक ने बताया कि उसने लिपिक से बच्चे के स्कूल में प्रवेश के लिए जीपीएफ की धनराशि निकालने की चर्चा की थी। इसके लिए किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अभय प्रताप ने सीएमएस डॉ. रमाकांत चौरिहा से रिपोर्ट तलब कर लिपिक से रिकवरी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों की मानें तो जीपीएफ खातों से इतना बड़ा गबन अकेले लिपिक नहीं कर सकता है। खाते में कम रुपया होने के बाद भी कूटरचित दस्तावेज लगाकर अधिक रुपये निकालने के मामले में कई कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। यदि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हुई तो कई लोगों के नाम सामने आएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि मामले में एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। महिला अस्पताल के लिपिक ने जीपीएफ खाते में कम रकम होने के बाद भी अधिक धन निकाल लिया। इसमें कई लोगों के मिले होने की आशंका है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed