फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Youth found hanging; friends accused of murder and staging the scene

महोबा: युवक का फंदे पर लटकता मिला शव, चाचा ने दोस्तों पर हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप

Sun, 11 Oct 2026 05:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 11 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Youth found hanging; friends accused of murder and staging the scene
रामनरेश अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महोबा के मोहल्ला भटीपुरा में रविवार की सुबह एक युवक का शव निर्माणाधीन मकान की चौखट पर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। मृतक के चाचा ने सात दोस्तों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला भटीपुरा निवासी रामनरेश अहिरवार (18) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। शनिवार की रात को वह भोजन करने के बाद दुर्गा पंडाल की ओर चला गया। सुबह जब परिजन और पड़ोसी जागे तो युवक का शव मोहल्ले के एक निर्माणाधीन मकान की चौखट पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मृतक के चाचा दौलत अहिरवार ने बताया कि रात को भतीजा मोहल्ले में दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल बना रहा था। मोहल्ले के सात दोस्तों से उसकी पूर्व में लड़ाई हो चुकी है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रात को दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या दिखाने के लिए पंडाल की रस्सी से शव को फंदे पर लटका दिया। उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, सीओ सिटी रविकांत गोंड का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed