फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven people including middle-aged injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में अधेड़ समेत सात लोग घायल

Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seven people including middle-aged injured in road accidents
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में अधेड़ समेत सात लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

जनपद छतरपुर के बारीगढ़ गांव निवासी रोहित अपने साथी खेमचंद्र के साथ किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में लवकुश नगर तिराहा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी तरह ज्योराहा निवासी रवींद्र , डढ़हत निवासी सुनील , मुढ़ारी निवासी खेमचंद्र सिंह , राजीवनगर कबरई निवासी रामकरन व बिलवई निवासी कृपाल अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आग की चपेट में आने से मासूम समेत दो लोग झुलस गए। जनपद छतरपुर के पठा गांव निवासी रामदास की दो वर्षीय पुत्री मोहिनी घर पर खेल रही थी। तभी खौलती चाय गिरने से वह झुलस गई। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह रैपुराखुर्द निवासी सुनीता खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलस गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed